अररिया, मार्च 18 -- अररिया, संवाददाता मंगलवार को डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित परमान सभागार में आयोजित की गई। दी गई जानकारी के अनुसार बैठक में रानीगंज के विधायक अविनाश मंगलम, डीडीसी रोजी कुमारी, अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा के साथ साथ अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बताया गया कि बैठक के दौरान अधिनियम से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी -सह- सदस्य सचिव द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 01 करोड़ रुपये की राशि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुआवजा के लिए प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 179 लाभु...