जिलास्तरीय विज्ञान दिवस का आयोजन 21 को
भागलपुर, फरवरी 16 -- भागलपुर। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर 28 फरवरी को राज्य स्तरीय विज्ञान दिवस का आयोजन पटना में होगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए जिला स्तरीय विज्ञान दिवस 2025-26 प्रतियोगिता का आयोजन 21 फरवरी को अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (सीटीई) घंटाघर में होगा। इसमें इसमें नवम एवं 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में मानवीय गतिविधियों का हमारे पर्यावरण पर प्रभाव विषय पर तीन प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें निबन्ध लेखन, लिखित क्विज व वक्तत्व का आयोजन होगा। डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी ने कार्यक्रम में भागीदारी के लिए सरकारी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों को पत्र जारी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.