मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में 10 सितंबर को जिलास्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में बच्चे शामिल होंगे। चैपमैन गर्ल्स प्लस-2 स्कूल में यह प्रतियोगिता होगी।स्कूल स्तर पर 5 सितंबर तक प्रतियोगिता करा लेनी है। ड्रामा को लेकर विभाग की ओर से विषय निर्धारित किया गया है, जिसपर बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे। विभाग ने निर्देश दिया है प्रस्तुति मानसिक और बौद्धिक प्रभाव डालने वाला हो ताकि लोग जागरूक भी हो सकें। इस बार विज्ञान ड्रामा का विषय एआई से लेकर महासागरों के पुनरुद्धार पर रखा गया है। इसमें मिडिल से लेकर हाईस्कूल तक के बच्चे शामिल होंगे। जिला स्तर के बाद प्रमंडलस्तरीय प्रतियोगिता में आठ प्रतिभागी, एक निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर चुने जाएंगे, जो 26 अक्टूबर को पटना में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।...