धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। पीके राय मेमोरियल कॉलेज में शनिवार को जिलास्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2026 कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट दो तथा माई भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ कविता सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों व संवैधानिक समझ को विकसित करना है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के दिशा-निर्देश के आलोक में यह आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागियों का चयन माई भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण के आधार पर किया गया है। अबतक कुल 82 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतिभागियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी शर्मिला कुमारी, डॉ सायंतन सिल, मनोज कुमार समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.