जिलास्तरीय रेड रन मैराथन, राज्य प्रतियोगिता के लिए विजेता प्रतिभागी चयनित
आरा, जुलाई 2 -- आरा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, नई दिल्ली के निर्देश पर रेड रन 2026 अभियान के तहत गुरुवार को महाराजा बहादुर राम रण विजय प्रसाद सिंह कॉलेज आरा में जिला स्तरीय रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया।
उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी, एड्स, टीबी एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित व्यवहार को प्रोत्साहित करना था। मैराथन में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालक एवं बालिका वर्ग में अलग-अलग दौड़ आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. कनक लता एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंकिता मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम विशेषज्ञ के रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.