मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरनगर। योगासन स्पोर्ट एलाइंस एसोसिएशन जिला मुजफ्फरनगर के जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने ओवर आल चैंपियन ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। रविवार को आयोजित चैंपियनशिप में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि पिछले लगभग एक दशक से ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर के बच्चों एवं योग साधकों के द्वारा प्रतिवर्ष चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाकर जनपद मुजफ्फरनगर का नाम रोशन कर रहा है। सभी आयु वर्ग में स्कूल के बच्चों एवं योग साधकों के द्वारा सर्वाधिक गोल्ड मेडल प्राप्त करके चैंपियन ट्रॉफी पर अपना दबदबा कायम रखा। योगाचार्य ने बताया कि जो योग के खिलाड़ी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में विजयी हुए हैं वह राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.