धनबाद, मार्च 8 -- जिला स्तरीय युवा सांसद भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभम कुमार झा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान करण कुमार महतो, तृतीय स्थान स्नेहा सरखेल, चतुर्थ तनीषा गुप्ता और पंचम स्थान रोहन कुमार को मिला। शनिवार को पीके राय मेमोरियल कॉलेज धनबाद में आयोजित जिलास्तरीय युवा संसद भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ रामकुमार सिंह ने किया। कुलपति ने प्रतिभागियों को ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ कविता सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 23 युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।निर्णायक मंडली में बीबीएमकेयू डीन सामाजिक विज्ञान संकाय डॉ संजू कुमारी, पॉलिटिकल साइंस विभाग डॉ जितेन्द्र आर्यन तथा पीके राय कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के मनोज कुमार शामिल थे। आयोजन के ...