जिलास्तरीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन पहली सितंबर से
खगडि़या, अगस्त 29 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिला स्तरीय कला महोत्सव का आयोजन सितंबर के अंतिम सप्ताह में होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कलाकारों से पहली सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगी। जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में कलाकार आवेदन कर सकते हैं। जिलास्तरीय कला महोत्सव में चयनित प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इधर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने शुक्रवार को बताया कि जिलास्तरीय कला महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की उम्र 15 से 29 साल होनी चाहिए। बताया कि शास्त्रीय गायन, तबला वादन, कत्थक नृत्य, मूर्ति कला, लोक संगीत, चित्रकला, कहानी लेखन, कविता लेखन, फोटोग्राफी, विज्ञान प्रदर्शनी, अभिनय आदि कला के कलाकारों के बीच प्रतियोगिता होगी। यह भी पढ़ें- नेशनल यूथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.