बेगुसराय, मई 17 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केन्द्र में जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन की अध्यक्षता में बेगूसराय जिला ताइक्वांडो संघ की आम सभा की गई। निर्णय लिया गया कि 24वीं बेगूसराय जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का आयोजन जून माह के अंतिम सप्ताह तक होगा। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता मे जिले भर के लगभग 500 बालक-बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता की तैयारी साथ ही वर्ष 2026-27 मे खिलाडियों के बेल्ट ग्रेडिंग सिस्टम, समर कैम्प, विशेष प्रशिक्षण शिविर, कोच सेमिनार आदि की चर्चा की गई। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे जिले के 15 पंजीकृत क्लब एवं सरकारी व प्राइवेट स्कूल के लगभग 500 बालक-बालिका खिलाडी हिस्सा लेगे । इस प्रतियोगिता मे स्वर्ण ज...