कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से 10 से 12 अप्रैल के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग में बालक व बालिका के साथ ही महिला और पुरुष वर्ग के मैच भी आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए सभी प्रविष्टियां सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही ली जा रही है। यह पहल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक ने की। प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट प्रणाली पर आधारित होगी, जिससे खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मैच खेलने का मौका मिलेगा। एसोसिएशन के सचिव संजय टंडन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.