धनबाद, सितम्बर 20 -- जिलास्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को शहर के बिरसा मुंडा स्टेडियम मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। स्कूली छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स, वॉलीबॉल समेत अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार है। विजेता खिलाड़ियों को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने मेडल देकर पुरस्कृत किए। मौके पर खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, डीएसई शालिनी डुंगडुंग, एडीपीओ आशीष कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एपीओ शंभुदत्त मिश्रा, एपीओ...