आरा, जून 7 -- - प्रखंडों में भी शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आरा, हमारे संवाददाता। जिला स्तरीय खरीफ महाअभियान के अंतर्गत आज सोमवार को शहर के चंदवा स्थित एक रिसॉर्ट में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग एवं आत्मा की ओर से आयोजित किया गया है। इसमें जिलेभर से कृषि से जुड़े अधिकारी और कर्मी भाग लेंगे। इस दौरान इन्हें किसानों को उन्नत तकनीक से खेती करने की जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद प्रखंडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रखंडवार तिथि निर्धारित की गई है। इसमें कृषि विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- जिलास्तरीय खरीफ कर्मशाला आज, किसानों को दी जाएगी जानकारी इसके लिए अलग- अलग रोस्टर का निर्धारण किया गया है। जिले के सभी प्रखंडों के ई ...