जिलास्तरीय कराटे कप में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया
फरीदाबाद, मार्च 17 -- बल्लभगढ़। हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन और ड्रैगन मार्शल आर्ट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में तीसरी जिलास्तरीय कराटे कप चैंपियनशिप का आयोजन सेक्टर-9 स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के करीब 10 स्कूलों के लगभग 150 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री पुनिता झा ने की। उन्होने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, इससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। ड्रैगन मार्शल आर्ट अकादमी के फाउंडर एवं चीफ कोच राम भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले कराए गए। बॉयज अंडर-10 कैटेगरी में नीलांश, अथर्व अग्रवाल, अथर्व वत्स, धैर्य बंसल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.