कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। उप्र खेल निदेशालय की ओर से ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 18 से 20 मार्च के बीच फर्रुखाबाद में आयोजित की जा रही है। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम का जिला स्तरीय ट्रायल 15 मार्च को दो बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। यह जानकारी उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी इस ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए तय समय पर ग्रीन पार्क स्टेडियम स्थित खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...