जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
नवादा, मई 24 -- 15वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ी खूब दम दिखा रहे हैं। नवादा नगर के मिर्जापुर स्थित कृष्णा प्रसाद खेल मैदान में आयोजित होने वाली दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सभी उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पुष्पा देवी ने कहा कि आप इतनी मेहनत ईमानदारी से कर रहे हैं, तो जीवन में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को जिला स्तर पर बुलाकर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मौका दिया जाता है, इसके लिए आयोजकों का आभार।
प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता का आयोजन जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विक्रम कुमार की देखरेख में हो रहा है। वहीं, खेलों का संचालन शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा के द्वारा किया जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.