देवरिया, मई 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जनपद के सभी जिलासमन्यवकों को विकाख खण्ड आवंटित किया है। अब आवंटित विकास खण्ड में ही डीसी विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। आवंटित विकास खण्ड के विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था, एमडीएम आदि की जांच आख्या डीएम को सौंपनी होगी।विभागीय जिम्मेदारों के अनुसार इसके पहले डीसी को विकास खण्ड आवंटित नहीं किया जाता था। ज्ञानेन्द्र सिंह भलुअनी तथा बरहज, डीपी सिंह को भागलपुर तथा लार, अंकित मिश्र बनकटा तथा भाटपाररानी, अनुज कुमार सिंह को देसही तथा रामपुर कारखाना, सुधांशु प्रताप सिंह को पथरदेवा तथा तरकुलवां, आशुतोष शुक्ल सलेमपुर तथा भटनी वहीं गोरखनाथ यादव रुद्रपुर तथा गौरीबाजार की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। यह भी पढ़ें- निपुण आकलन में फिसड्डी साबित हो रहे कई विकास खण्ड यह भी पढ़ें- बिहार में 15 ...