संभल, मार्च 18 -- भारतीय जनता पार्टी की नवगठित जिला कार्यकारिणी में पवांसा मंडल से अवधेश प्रताप सिंह को जिला मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। अवधेश प्रताप सिंह वर्ष 2015 से लगातार तीन बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और अपने कार्यकाल में बेहतरीन कार्य किए हैं। इसके अलावा वह वित्त विहीन प्रबंधक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भी हैं और जिला पंचायत सदस्य भी हैं। बुधवार को हिरदेश यादव और मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर जाकर उन्हें स्वागत और बधाई दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गंगाराम सैनी, महामंत्री संतोष यादव, उदयपाल यादव, अतुल शर्मा, रामकिशन सैनी, रूपकिशोर सैनी, यशपाल दक्ष, राजेश सैनी, राहुल यादव, सत्यवीर यादव, समय सिंह, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.