कानपुर, मार्च 1 -- चकेरी। जाजमऊ में लोडरों से बैट्री चुरा रहे जिलाबदर रह चुके आरोपित को चालकों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित चालकों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है। आरोपित पर पहले से हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामले दर्ज हैं। जाजमऊ के बुढ़ियाघाट निवासी मोहम्मद सैफ, सलीम और बाजपेई नगर निवासी रियाज लोडर चालक हैं। तीनों पीड़ितों के अनुसार उनके लोडर रविवार तड़के सड़क किनारे बढ़िया घाट स्थित मंदिर के पास खड़े थे। तभी तीनों लोडर से बैट्री चुरा ली गई। इस पर तीनों पीड़ितों ने खोज खबर की तो देखा कि इलाके का शातिर अपराधी राजा रब्बानी अपने घर के पीछे बैट्रियों को छिपा रहा था। इस पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपित को पकड़ लिया। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपित जिला बदर की अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.