जिलाबदर को अवैध तमंचे और कारतूस संग किया गिरफ्तार
अमरोहा, जून 17 -- जोया। डिडौली पुलिस ने जिलाबदर चल रहे एक आरोपी को अवैध तमंचे व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। मंगलवार शाम पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव चक सूरतपुर निवासी सौरभ सहसपुर अलीनगर पुल के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने आम के बाग की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर दबिश देकर आरोपी को बाइक सहित पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा तथा दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम सौरभ निवासी गांव चक सूरतपुर थाना डिडौली बताया। जांच में पता चला कि आरोपी को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद वह जिले की सीमा में पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.