गोंडा, मार्च 19 -- उमरीबेगमगंज। पुलिस ने जिला बदर घोषित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। प्रभारी निरीक्षक गोविन्द कुमार के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेषनरायण तिवारी पुत्र बृजहादुर तिवारी, निवासी ग्राम गभौरा, थाना उमरीबेगमगंज के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम के तहत कार्रवाई चल रही थी। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके गांव गभौरा क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल ऋषिकेश कुमार एवं कांस्टेबल बलराम सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.