हापुड़, अप्रैल 18 -- कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जिला बदर की अवधि में जनपद में घूम रहा था और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली हापुड़ नगर प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि उपनिरीक्षक नागसेन आनंद पुलिस टीम के साथ संदिग्ध लोगों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि जिलाबदर आरोपी ईदगाह कालोनी निवासी फैसल उर्फ काली, जो मूल रूप से मोहल्ला दिल्ली गेट गली नंबर एक का रहने वाला है। आरोपी शिवगढ़ी श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते पर नाले के पास खड़ा है और किसी वारदात की फिराक में है। इस सूचना पर आनन फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.