जिलाध्यक्ष सुशील प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत
गोरखपुर, जून 1 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ गोरखपुर शाखा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी को अगले आदेश तक प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। संघ के महामंत्री कृपा शंकर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में विधिसम्मत रूप से यह मनोयन किया गया। सुशील कुमार त्रिपाठी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद के ग्राम पंचायत अधिकारियों में खुशी का माहौल है। संघ पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास होगा। यह भी पढ़ें- अशोक प्रताप त्रिपाठी बने जिलाध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.