बेगुसराय, मार्च 31 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास को संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बेगूसराय जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर तेघड़ा प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्का सहलोरी पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि यह बछवाड़ा विधानसभा के लिए गर्व की बात है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी के साथ गरीबदास संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा देंगे। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिला कांग्रेस एक नए अध्याय की शुरूआत करेगी। राजीव रंजन सिंह, रवि रंजन सिंह, रंधीर मिश्र, जीवेश सिंह, बमबम कुमार, पिंकू सिंह, प्रिंस कुमार, सरोज कुमार पासवान आदि ने नए जिलाध्यक्ष गरीबदास को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...