जिलाध्यक्ष बनने पर जाकिर शेख को बधाई
साहिबगंज, जुलाई 16 -- पतना। प्रखंड के दुर्गापुर के मो. जाकिर शेख को एमआईएमआई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। पूर्व विधायक सह संथाल परगना प्रभारी अकील अख्तर दुर्गापुर आवास पर पहुंच उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि मो. जाकिर शेख राजनीति मामले में काफी जानकर व्यक्ति हैं । उन्हें जिलाध्यक्ष का पद सौंपे जाने पर संगठन को बल मिलेगा। मो जाकिर शेख ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, संगठन के प्रदेश प्रभारी मिर्जा रियाजुल हसन, अफांदी साहब, प्रदेश अध्यक्ष मो शाकिर व पूर्व विधायक अकील अख्तर को धन्यवाद दिया है। मौके पर युवा नेता अफीफ अमसल, नसीरूद्दीश शेख, मोसाब्बार आलम, मो सैयबान, हैदार अली, मासूद आलम, रफीक अहमद, मीथीलेश ठाकुर, अहमदुल्लाह शेख मौजूद थे।फोटो यह भी पढ़ें- Sahi...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.