जिलाध्यक्ष पर हमले के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन
चित्रकूट, जुलाई 16 -- चित्रकूट। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय कर्वी समेत सभी तहसीलों में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे। अवगत कराया कि जिलाध्यक्ष संजय गौतम पर बीते 14 जुलाई को जानलेवा हमला किया गया है। अभी तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। मांग की कि हमलावरों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। अगर 23 जुलाई कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान श्रीपाल प्रजापित, भाग्यचन्द्र सोनकर, धनराज गौतम, धीरज गौतम, शनि अंबेडकर, कोमल सुर्यवंशी, हिमांशु वर्मा, सुनील अंबेडकर, राधेश्याम प्रजापति, रामसूरत पासवान, जितेन्द्र सोनकर, विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.