जिलाध्यक्ष पद पर किसकी ताजपोशी, कार्यकर्ताओं से मांगी राय
महाराजगंज, अगस्त 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी ने विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलनी शुरू कर दी है। उद्योग चौराहे स्थित एक भवन में कांग्रेस कमेटी सदर विधानसभा की बैठक आयोजित हुई। आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में एआईसीसी आब्जर्वर डॉ. नरेश कुमार ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से जिलाध्यक्ष पद के लिए उनकी पसंद और राय जानी।एआईसीसी आब्जर्वर डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा में जाकर पार्टी के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए जा रहे हैं। प्रयास है कि ऐसा जिलाध्यक्ष चुना जाए, जो सभी को स्वीकार्य हो और जिले में कांग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.