रुडकी, अप्रैल 7 -- रुड़की, संवाददाता । युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर सचिन चौधरी लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं। उनकी जीत के बाद मालवीय चौक स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और वर्ष 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए युवा पूरी ताकत के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव समद ने कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूती दी जाएगी और भ्रष्टाचार व बेरोजगारी के खिलाफ युवा एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। मंगलौर विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए गुलिस्तान अहमद का भी कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.