अल्मोड़ा, अप्रैल 3 -- प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष के चयन को 15 अप्रैल को बैठक होनी है। इसके लिए जिले के सभी 11 ब्लॉकों के मनोनीत अध्यक्षों को बुलाया गया है। ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेक अवस्थी ने कहा गया है कि जिलाध्यक्ष का चयन निर्विवाद और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों से निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचकर प्रक्रिया में भागीदारी करना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...