सहारनपुर, अप्रैल 2 -- बड़गांव, संवाददाता। सरसावा टोम पर भारतीय हलदार किसान यूनियन के शामली जिला अध्यक्ष के साथ अभद्रता करने पर किसानों ने टोल कर्मियों के खिलाफ नाराजगी जताई है। संगठन मंत्री ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांव अंबेहटाचांद निवासी भारतीय हलदार किसान यूनियन के संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने मंगलवार शाम यमुनानगर जाते समय यूनियन के शामली जिला अध्यक्ष रामभूल सिंह राणा के साथ सरसावा टोल कर्मियों द्वारा दबंगई दिखाकर अभद्रता करने पर नाराज़गी जताई है। चेतावनी दी कि जल्दी ही टोल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो किसान धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगे। प्रदेश प्रवक्ता राकेश राणा ने भी टोलकर्मियों पर सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...