पूर्णिया, अप्रैल 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के पिता वीरेंद्र नारायण सिंह उर्फ भोला बाबू का बुधवार देर रात करीब 11 बजे निधन हो गया। वह लगभग 92 वर्ष के थे। उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे। निधन की सूचना मिलने पर कसबा विधायक नितेश कुमार भी उनके आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- भाजपा अध्यक्ष के पिता के निधन पर जताया दुख यह भी पढ़ें- भाजपा ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें-...