जिलाध्यक्ष के निलंबन के विरोध में उतरी शिक्षक संघ, आंदोलन को चेताया
अमरोहा, जून 7 -- गंगेश्वरी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पतेई खादर में सहायक अध्यापक गौरव नागर व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह के बीच मारपीट प्रकरण में निलंबन का मामला तूल पकड़ रहा है। शनिवार को करनपुर माफी में आयोजित प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह के निलंबन को पूरी तरह गलत बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक नेताओं ने कहा कि बीती 16 मई को स्कूल में हुई इस घटना के पांच दिन बाद जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बिना स्पष्टीकरण लिए निलंबित कर दिया था। जबकि, नियमों के मुताबिक ऐसा नहीं किया जा सकता। चेतावनी दी कि इस मामले में सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर एवं शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लो से मिलकर शिकायत की जाएगी। चेताया कि जल्द जिलाध्यक्ष का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.