जिलाध्यक्ष के नगर आगमन पर हुआ स्वागत
फतेहपुर, मई 10 -- फतेहपुर। यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा नारायन बाबू गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। व्यापारियों ने उन्हे बधाई देते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया। परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता व युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल की अगुवाई में जिलाध्यक्ष का पटका, बैज अलंकरण, माला व प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने जो जिम्मेंदारी दी है उसे जिलाध्यक्ष पूरा करेंगे। कहा, इससे जिले के उद्यमियों को भी मदद मिलेगी। इस मौके पर अरूण जायसवाल, रज्जन गुप्ता, सुशील गुप्ता, बद्री गुप्ता, संजय जौहरी, दीपक साहू, राजू मोदनवाल, मनीष गुप्ता, आशीष अग्रहरि, मनोज सोनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.