बलिया, मार्च 5 -- बलिया। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह भी होली के त्यौहार पर अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। जनसम्पर्क कार्यालय पर जमकर होली खेली। इसके बाद शहर और आसपास गांवों में भी विभिन्न जगह जाकर लोगों को होली की बधाई दी। मंत्री ने नपा चेयरमैन संत कुमार गुप्त मिठाईलाल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र के आवास पर फाग गीत भी गाए। इस दौरान दोनों ने ढोलक भी बजाया। मंत्री ने भृगु आश्रम में नारायणी स्थित अपने जनसम्पर्क कार्यालय पर समर्थकों के साथ जमकर गुलाल की होली खेली। पास में ही नपा चेयरमैन के कैम्प कार्यालय पर जाकर वहां भी सभी को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शहर से सटे निधरिया स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर जाकर फाग गीत गाए और पुआ-मिठाई खाई। लोनिवि डाकबंगला, आवास विकास कालोनी में देर तक होली खेलने के बाद परिवह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.