कन्नौज, जुलाई 25 -- छिबरामऊ। नगर क्षेत्र के गोपालनगर निवासी ऐसा कल मंच के जिलाध्यक्ष राशिद रजा और मिघौली निवासी जिला उपाध्यक्ष खुशीराम कठेरिया को पुलिस ने देर रात उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। वह दोनों राष्ट्रीय स्तर के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। ऐसा कल मंच के जिलाध्यक्ष राशिद रजा ने कहा कि संगठन कानून और संविधान का सम्मान करता है। प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वसान देते हुए बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि कार्यक्रम से पहले सपा जिला उपाध्यक्ष हाउस अरेस्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...