जौनपुर, अप्रैल 17 -- शाहगंज। नगर के जौनपुर मार्ग स्थित एक होटल में प्रजापति समाज की ओर से आयोजित सम्मेलन समारोह में गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का स्वागत और सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य ओम प्रकाश प्रजापति, डॉ. ज्ञान चंद्र प्रजापति, डॉ. गंगाधर चक्रवर्ती तथा संतोष प्रजापति मौजूद रहे। इसके अलावा रघुपति प्रजापति, राम भरत प्रजापति, महादेव प्रजापति, श्रीपति प्रजापति तथा राधेश्याम प्रजापति ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, भाजपा नेता अनिल मोदनवाल, मनोनीत सभासद सर्वेश चौरसिया, बीरेंद्र यादव, सबरहद के प्रधान मुकेश राजभर, अभिषेक श्रीवास्तव, संजय, मनोज चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन रामजी यादव ने किया। आभार संतोष प्रजापति ने ...