बरेली, मार्च 28 -- कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात गंभीर बीमारियों को मात देकर स्वस्थ हुए बच्चों को डीएम अविनाश सिंह और सीएमओ डॉ़ विश्राम सिंह ने सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों ने आरबीएसके योजना के तहत निशुल्क सर्जरी करा चुके 50 बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इन बच्चों में वे मासूम शामिल थे, जो जन्मजात हृदय रोग (दिल में छेद), कटे होठ और तालु, क्लब फुट (टेढ़े-मेढ़े पैर), न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट और मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। डीएम ने बच्चों के अभिभावकों से बात की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने आरबीएसके के जिला मैनेजर डॉ. पारस गुप्ता और उनकी टीम को भी सम्मानित किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित, एसीएमओ डॉ. राकेश, डॉ. प्रशांत रंजन, डॉ....