जिलाधिकारी से प्रसव के बाद जबरन वसूली की शिकायत
गाज़ियाबाद, अप्रैल 15 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिलाधिकारी ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मरीजों और तीमारदारों से अस्पताल से संबंधित प्रतिक्रिया ली। इसी दौरान एक प्रसूता के पति ने जबरन वसूली की शिकायत की। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ बुधवार दोपहर महिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने भूतल से तृतीय तल तक वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान रूप कुमार नामक व्यक्ति ने बताया कि प्रसव के बाद अस्पताल के कर्मचारी जबरन वसूली करते हैं। उसकी पत्नी कोमल को प्रसव से बच्ची ने जन्म लिया तो कर्मचारियों ने उससे ढाई हजार रुपये की वसूली की। जिलाधिकारी ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.