मेरठ, मई 2 -- नगर पालिका परिषद सरधना की सीमा विस्तार की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को कस्बे से सटी विभिन्न बस्तियों और कॉलोनियों के लोगों ने तहसील पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा और अपने क्षेत्रों को नगर पालिका सीमा में शामिल किए जाने की मांग की। ज्ञापन में जमोहन नगर, इस्लामाबाद, धर्मपुरी नई बस्ती और महाराणा प्रताप नगर के लोगों ने बताया कि उनके इलाके नगर सीमा से सटे होने के बावजूद प्रशासनिक रूप से ग्राम पंचायत क्षेत्र में आते हैं। इस कारण उन्हें नगर पालिका की मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनकी कॉलोनियों और नगर सीमा के बीच महज एक सड़क का अंतर है, लेकिन इसके बावजूद वे सफाई, पक्की सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी जैसी आवश्यक सुविधाओं से वंचित हैं। ग्राम पंचायत क्षेत्र में सीमित संसाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.