हरदोई, नवम्बर 27 -- हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की। उनकी शिकायतों को समय से निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। भोजनालय को देखा। जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि बंदियों को गुणवत्ता परक भोजन समय से दिया जाये। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित डाक्टरों को निर्देश दिये कि बीमार बंदियों की उचित जांच करायें। गंभीर बीमार बंदियों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करायें। इस अवसर पर डिप्टी जेलर योगेश कुमार, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी सम्बन्धित उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.