मऊ, जुलाई 13 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण (01 से 15 जुलाई ) के अंतर्गत सोमवार को जिले में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने स्कूल चलो जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के आरंभ में स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी को सलामी देकर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने शिक्षा, राष्ट्रीय एकता एवं जनजागरूकता के प्रतीक स्वरूप तिरंगा गैस गुब्बारा आकाश में उड़ाकर अभियान का शुभारंभ किया। जागरूकता रैली में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्कूटी सवार महिला शिक्षिकाओं तथा बाइक सवार पुरुष शिक्षकों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: जागरूकता के लिए निकली स्...