मुंगेर, अप्रैल 28 -- मुंगेर। आमजन की समस्याओं के त्वरित और संवेदनशील समाधान के लिए सोमवार को समाहरणालय में 'जन समाधान सह जन सुनवाई' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने जनता दरबार में पहुंचे 20 फरियादियों की शिकायतों को एक-एक कर सुना और उनके निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान मानवीय संवेदनाओं से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए। बेनीगीर की रहने वाली कुंदन कुमारी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनकी दिवंगत पुत्री द्वारा 'स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना' के तहत लिए गए शिक्षा ऋण को माफ किया जाए। डीएम ने इस आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियम सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में पहुंच रहे भूमि विवाद के मामले वहीं, बासुदेवपुर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.