मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- लालगंज। डीएम पवन कुमार गंगवार एवं सीडीओ विशाल कुमार ने नवनिर्मित ब्लॉक सभागार एवं विंध्य मार्ट का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन किया। विंध्य मार्ट में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हाथों तैयार करीब 35 उत्पादों की बिक्री की जाएगी। उद्घाटन के बाद डीएम ने प्रत्येक स्टाल का निरीक्षण कर उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और उपयोगिता की जानकारी ली। उन्होंने समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ना जरूरी है, जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने कहा कि विंध्य मार्ट की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस पहल से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को स्थायी बाजार उपलब्ध होगा और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। ख...