गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- गाजियाबाद,संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने अनुपस्थिति अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी अधिकारियों को विकास एवं जनहित कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के आदेश दिए है। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने व भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए है। वहीं खराब रैंक लाने वाले विभागों से स्पष्टीकरण की मांग करने के साथ लक्ष्यों के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने के लिए विभागों को निर्देशित किया है। बैठक में फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, सौर ऊर्जा, किसानों से संबंधित योजना, पशुपालन, छात्रवृति, आरटीई, पर्यटन सहित ग्राम्य विकास ...