जिलाधिकारी ने मांगी विकास कार्यों की सूची
प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा के बाद अफसरों से उनके काम का विवरण मांगा है। सभी को निर्देश दिया है कि वो अपने स्तर पर काम को तेज गति से कराएं। जो भी काम पूरे होने हैं, उसे गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। समय से काम पूरा न करने वाले अफसरों को रोजाना की चेकलिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। सीडीओ को निर्देश दिया कि वो अपने स्तर पर सूची की जांच करें और खुद सभी बातों की मॉनिटरिंग करें। अगर कहीं समस्या आ रही है तो इसके बारे में उन्हें जानकारी दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.