मऊ, फरवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने फार्म 6 एवं फॉर्म 7 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं विभिन्न नियमों की जानकारी दी। फार्म 6 के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक पात्र नए मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं का नाम जुड़वाने की अपील की। फॉर्म 7 के संबंध में आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के विभिन्न नियमों से अवगत कराते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जो व्यक्ति आपत्ति करता है उसे अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा एपिक नंबर डालना होगा। किसी मतदाता ...