देवरिया, मई 9 -- देवरिया, हिंदुस्तान टीम। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार सुबह करीब नौ बजे प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए प्राथमिक विद्यालय दानोपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय परासिया मिश्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, पठन-पाठन तथा छात्रों के शैक्षिक स्तर का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद कर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे तथा उनकी पढ़ाई की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- शिक्षक हैं या मशीन : पढ़ाई छोड़ सभी कामों में शिक्षकों की ड्यूटीप्राथमिक विद्यालय दानोपुर का निरीक्षण जिलाधिकारी सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय दानोपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कक्षा दो एवं पांच के विद्यार्थियों से बातचीत की। कक्षा दो के बच्चों से अंग्रेजी पढ़वाई तथा कक्षा पांच के विद्...