जौनपुर, मई 7 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बुधवार को जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, व्यवस्थाओं के इंतजाम की जानकारी ली। ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या, दवाओं की उपलब्धता, पोषण पुनर्वास केंद्र, चिकित्सकों की उपस्थिति आदि के संबंध मे विस्तृत जानकारी ली। निर्देश दिया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में समय पर बच्चों को दवा तथा अन्य न्यूट्रिएंट्स सप्लीमेंट उपलब्ध कराया जाए। डॉक्टर नियमित रूप से उपलब्ध रहें, हीट स्ट्रोक के संबंध में बचाव के लिए हिंदी में पोस्टर लगाया जाए। जिससे आम जनमानस इसके संबंध में जागरूक हो सके। निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गईं। यह भी पढ़ें- गोशाला का डीएम ने किया निरीक्षण जिलाधिकारी ने अस्पताल में नियमित रूप से साफ सफ...