हरदोई, जनवरी 23 -- हरदोई। कलेक्ट्रेट कक्ष में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। 65 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण पूर्ण हो। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.