हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई। कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में मंगलवार को 66 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जन सुनवाई में एक निराश्रित महिला पेंशन और दो बच्चों को बाल सेवा योजना का लाभ दिलाने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...