चंदौली, मार्च 25 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया विकासखंड के शिकारगंज गांव में बीते मंगलवार की शाम जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों से संवाद के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाना रहा। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने राशन कार्ड न बनने की समस्या उठाई, जिस पर जिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक को तुरंत पात्र परिवारों के राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में एक विधवा महिला द्वारा पेंशन न मिलने की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को प्रक्रिया पूर्ण कर तत्काल पेंशन स्वीकृत करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने गांव में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन भी किया और आगामी योजनाओं क...